मेरे भगवन दया कीजिये
मेरे प्यारे निराले दयालु प्रभु-०२
मेरे दिल में बसा कीजिये-०२
मेरे भगवन दया कीजिये, मेरे हनुमत दया कीजिये-०२
तू हीं तू कण कण में बाबा, तू हीं मन मंदिर में है,
तू हीं घट घट वासी भगवन, तू हीं सबके अंदर है,

मेरे ऊपर कृपा कीजिये,
मेरे भगवन दया कीजिये, मेरे हनुमत दया कीजिये-०२
और इस भजन को भी देखें: मेरे हनुमान जी झोली भर दो हमारी
मेरी दुनिया तुझ से भगवन, तू हीं दुनिया मेरी है,
तू अगर है दिल में मेरे, मेरी जान भी तेरी है,

बस करुणा दिखा जीजिए,
मेरे भगवन दया कीजिये, मेरे हनुमत दया कीजिये-०२
दिल मेरा और सांस मेरी, तुझपे सब कुर्बान है,
मेरे भगवन सब है तेरा, मेरा तो बस नाम है,

इतनी रहमत किया कीजिये,
मेरे भगवन दया कीजिये, मेरे हनुमत दया कीजिये-०२
प्यारे निराले दयालु प्रभु,
मेरे प्यारे निराले दयालु प्रभु,