मंदिर में आना जयकारा लगाए के
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
भवन में आना जयकारा लगाए के-०२
जयकारा लगा के, जयकारा लगा के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
खाली-खाली हाथ माली तुम नहीं आना-०२
गेंदा ले आना जरा गुड़हल मिलाए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
खाली-खाली हाथ भीमर तुम नहीं आना-०२
आना तो लाना माँ के कलश भराए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
खाली-खाली धोबी तुम नहीं आना-०२
आना तो लाना माँ के चुनरी धुलाए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
खाली-खाली हाथ भक्तों तुम नहीं आना-०२
आना तो आना जरा ढ़ोलक बजाए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
खाली-खाली हाथ रानी तुम नहीं आना,
आना तो आना माँ की ज्योति जगाए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२
और इस भजन को भी देखें: माँ कर दे मुरादें पूरी
खाली-खाली हलवाई ना आना-०२
आना तो लाना माँ का भोग बनाए के-०२
मंदिर में आना जयकारा लगाए के-०२

