| |

मन धीर धरो भगवान मिलेंगे कभी ना कभी

  • Man Dhir Dharo Bhagwan Milenge Kabhi Na Kabhi

मन धीर धरो घबराओ नहीं-०२
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी।

फूंलों में नहीं कलियों में नहीं-०२
काँटों में मिलेंगे कभी ना कभी,
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी।

सूरज में नहीं चंदा में नहीं-०२
तारों में मिलेंगे कभी ना कभी,
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी।

गंगा में नहीं यमुना में नहीं-०२
सरयू में मिलेंगे कभी ना कभी
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी।

मंदिर में नहीं मस्जिद में नहीं-०२
गुरूद्वारे मिलेंगे कभी ना कभी,
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी।

मथुरा में नहीं गोकुल में नहीं-०२
मेरे मन में मिलेंगे कभी ना कभी,
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
भगवान मिलेंगे कभी ना कभी-०३


मिलते-जुलते भजन...