|

हे चित्रगुप्त भगवान

  • He Chitragupta Bhagwan

हे चित्रगुप्त भगवान, मेरी अर्जी सून लेना,
मेरे अच्छे बुरे कर्मों का, प्रभु हिसाब कर लेना,
तेरे दर पे आया हूँ, खाली हाथ ना जाऊं,
अपनी कृपा की छाया, में प्रभु जीवन बिताऊं।

हाथों में कलम तुम्हारे, कर्मों का लेखा है,
तेरी नज़र में प्रभु, जज सारा देखा है,
छूत कपट से बचाना, सच्चाई की राह देना,
हे चित्रगुप्त भगवान, सही राह दिखा देना,
हे चित्रगुप्त भगवान, मेरी अर्जी सून लेना,
मेरे अच्छे बुरे कर्मों का, प्रभु हिसाब कर लेना।

और इसे भी देखें: श्री चित्रगुप्त आरती

तेरे दरबार में प्रभु, सबका न्याय होता है,
जैसा कर्म करे बंदा, वैसा फल पाता है,
मन में दया भर देना, सेवा का वर देना,
भटके हुए इस मन को, प्रभु भक्ति में लगा देना,
माता पिता की सेवा, हर दिन मैं करता रहूं,
दीन दुखी की पीड़ा, अपने मन में भरूं,
किसी का दिल ना दुखाऊं, ऐसा इंसान बना देना,
हे मेरे दाता प्रभु, मुझको नेक बना देना,
हे चित्रगुप्त भगवान, मेरी अर्जी सून लेना,
मेरे अच्छे बुरे कर्मों का, प्रभु हिसाब कर लेना।


मिलते-जुलते भजन...