मैया तुमसे मिलने का नवराते बहाना है
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है-०२
नारियल लाल चुनरी, हमें मैया को चढ़ाना है-०२
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
वैष्णो में ढूँढ़ा तुम्हें, ज्वाला में पाया है-०२
ऊँचे ऊँचे भवनों में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
कांगड़ा में ढूँढ़ा तुम्हें, विंध्याचल में पाया है-०२
ऊँचे पहाड़ों में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
चुनरी में ढूँढ़ा तुम्हें, सिन्दूर में पाया है-०२
माथे की बिंदिया में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
दीपक में ढूँढ़ा तुम्हें, बाती में पाया है-०२
अखंड ज्योति में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
गरबों में ढूँढ़ा तुम्हें, जगरातों में पाया है-०२
शंख नगाड़ों में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
मन्त्रों में ढूँढ़ा तुम्हें, भजनों में पाया है-०२
भक्तों के जयकारों में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
कन्या में ढूँढ़ा तुम्हें, कंजक में पाया है-०२
माँ की ममता में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है।
और इस भजन को भी देखें: मैया तेरे नाम का उजियारा
मंदिर में ढूँढ़ा तुम्हें, घर-घर में पाया है-०२
भक्तों के ह्रदय में, मेरी मैया का ठिकाना है,
मैया तुमसे मिलने का, नवराते बहाना है-०२





