हमारी मैया हमसे ना बोले
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले-०२
हमसे ना बोले मैया, हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले।
रिद्धि से बोले मैया, सिद्धि से बोले-०२
गणपति से हंसी हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले।
ब्रह्मा से बोले मैया, विष्णु से बोले-०२
नारद से हंसी हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले।
राम से बोले मैया, लक्ष्मण से बोले-०२
हनुमत से हंसी हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले।
भोले से बोले मैया, नंदी से बोले-०२
भूतों से हंसी हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले।
और इस भजन को भी देखें: संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार
कान्हा से बोले मैया, दाऊ से बोले,
ग्वालों से हंसी हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले,
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले-०२
