संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार

  • Sankat Harni Mangal Karni Kariyo Beda Paar

संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार, भरोसो भारी है-०२
भारी है जी भारी है, थारे पे भरोसो भारी है-०२
भंवरा वाली जीण भवानी दुर्गा की अवतार, भरोसो भारी है,
संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार, भरोसो भारी है।

लक्ष्मी शारदा काली तू, हरी गोवेर्धन वाली तू-०२
भक्तों की परिपाली तू, मैया भंवरा वाली तू
कर रक्षा अपने भक्तों की,
कर रक्षा अपने भक्तों की होके सिंह पे सवार, भरोसो भारी है,
संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार, भरोसो भारी है।

बीच भंवर में नाव पड़ी, हां बिन मैया कौन धणी-०२
सेवा पूजा ना ये करि, करणी पड़सी मेहर खड़ी-०२
छोड़ तने अब जावां कठे माँ,
छोड़ तने अब जावां कठे माँ दिखे ना दूजो द्वार, भरोसो भारी है,
संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार, भरोसो भारी है।

और इसे भी देखें: सर पे हाथ है माँ का

भवसागर को पार नहीं, नैया को पतवार नहीं-०२
सुनले करुण पुकार मेरी, तेरे बिन आधार नहीं-०२
दया मेहर की कर महारानी,
दया मेहर की कर महारानी एक बार पलक उखाड़, भरोसो भारी है,
संकट हरनी मंगल करनी करियो बेड़ो पार, भरोसो भारी है,
भारी है महाभारी है, थारे पे भरोसो भारी है,
भंवरा वाली जीण भवानी,
भंवरा वाली जीण भवानी दुर्गा की अवतार, भरोसो भारी है,
भरोसो भारी है।


मिलते-जुलते भजन...