मैया कैसे कहूँ लो विदाई
बिछड़त अँखियाँ बरसत माई, कैसे कहूँ लो विदाई,
हो मैया कैसे कहूँ लो विदाई,
बिछड़त अँखियाँ बरसत माई, कैसे कहूँ लो विदाई,
हो मैया कैसे कहूँ लो विदाई।
नौ दिन आई माँ हंसना सिखाई-०२
जाए ना अंगुली छुड़ाई, हे माई जाए ना अंगुली छुड़ाई।
सूनी है चौखट, सूना आँगन-०२
कैसी ये रीत चलाई, हे माई कैसी ये रीत चलाई।
और इस भजन को भी देखें : आज की रात रुक जाना ओ मैया
रोम-रोम में अंश तिहारो-०२
भूली ना जाए सच्चाई, हे माई भूली ना जाए सच्चाई,
बिछड़त अँखियाँ बरसत माई, कैसे कहूँ लो विदाई,
हो मैया कैसे कहूँ लो विदाई,
कैसे कहूँ लो विदाई, हो मैया कैसे कहूँ लो विदाई,
कैसे कहूँ लो विदाई।
