|

माँ ने थाम लिया

  • Maa Ne Tham Liya

तेरी कृपा से माँ ये जीवन पला, तेरे आँचल की छाया में सुकून मिला-०२
जब राहों में अँधेरा छा गया, हर सपना मुझसे रूठ गया,
तूने थाम लिया हाथ मेरा, तो टुटा मन फिर से जुड़ गया,
तेरे नाम की ज्योत जली, हर डर दिल से भुला,
तेरी कृपा से माँ ये जीवन पला, तेरे आँचल की छाया में सुकून मिला।

रोते नयनों ने जब तुझे पुकारा, तू बनकर आयी शीतल छाँव,
मेरे हर एक आंसू में माँ, मिला तेरे ममतों का भाव,
ना झोली खाली लौटी कभी, ना मेरा विश्वास डिगा,
तेरी कृपा से माँ ये जीवन पला, तेरे आँचल की छाया में सुकून मिला।

दुनिया ने जब मुंह मोड़ लिया, अपने भी दूर हुए,
माँ तेरे दर पर आकर, मेरे सारे गम दूर हुए,
तेरी भक्ति ने ये सिखाया, दर्द में भी कैसे हसना चला,
तेरी कृपा से माँ ये जीवन पला, तेरे आँचल की छाया में सुकून मिला।

और इस भजन को भी देखें : तेरे हाथों में मेरी डोर

ना धन चाहा ना मान माँगा, ना ऊँची कोई शान रहे,
बस तेरी चरणों में माँ, हर जन्म मेरी पहचान रहे,
इस जीवन की क्या बात करूँ, मुझको जन्म-जन्म का साथ मिला,
तेरी कृपा से माँ ये जीवन पला, तेरे आँचल की छाया में सुकून मिला-०२
तेरे आँचल के छाया में सुकून मिला।

मिलते-जुलते भजन...