|

माँ आओ मेरे आँगन में

  • Maa Aao Mere Aangan Mein

ओ माँ…
ओ माँ…
ओ माँ…
ओ माँ…
शेरोवाली माँ भवानी मानी माँ,
तेरी ज्योति से जग रौशन हो, तेरी कृपा से मन पावन हो,
आओ माँ, आओ माँ,
मेरे आँगन आओ माँ,
आओ मेरे आँगन में, लाल चुनरिया ओढ़ के,
फूल बिछाऊं तेरे चल चरणों में, मन से तेरा नाम ले,
जय अम्बे माँ जय भवानी, जय दुर्गे महारानी,
तेरे दर की धूल भी प्यारी, तुहीं मेरी माँ कल्याणी,
माँ…
माँ…
आओ मेरे आँगन में, लाल चुनरिया ओढ़ के,
फूल बिछाऊं तेरे चल चरणों में, मन से तेरा नाम ले।

नौ दिन आये भक्ति वाले, सज गए माँ के दरबारे,
घंटी बोले शंख पुकारे, गूंज रहे जयकारे सारे,
आ आ आ आ…
लाल ध्वजा मंदिर पर लहराए, दीपों की कतार सजाए,
माँ की चरणों में शीश झुकाकर, हर भक्त तेरा गुण गाये,
बोलो जय माता दी जय माता दी,
बोलो शेरावाली की- जय जय जय जय जय जय,
आ आ आ आ…
आओ मेरे आँगन में, लाल चुनरिया ओढ़ के,
फूल बिछाऊं तेरे चल चरणों में, मन से तेरा नाम ले,
जय अम्बे माँ जय भवानी, जय दुर्गे भवानी,
तेरे दर की धूल भी प्यारी, तुहीं मेरी माँ कल्याणी।

तुहीं शक्ति तुहीं ममता, तुहीं जग की पालनहारी,
तेरे बिना माँ कौन हमारा, तुहीं दुनिया सबसे प्यारी,
आ आ आ आ…
जब मेरा मन घबराता है, तेरा नाम सहारा देता,
जब जीवन में राह ना सूझे,, तेरा आशीष राह दिखाता,
माँ तेरी ज्योति जलती रहे, मन में श्रद्धा पलती रहे,
तेरे नाम हो साँसों में माँ, तेरी भक्ति चलती रहे,
माँ…
माँ मेरी झोली खाली है, पर तेरी कृपा निराली है,
धन दौलत की चाह नहीं माँ, बस तेरी भक्ति प्यारी है,
मेरे घर में सुख बरसाना, मन में प्रेम जगाना माँ,
जिस घर में तेरा नाम गूंजे, उस घर को खुशियों से सजाना माँ,
मेरे परिवार पर हाथ रखना माँ, हरपल अपना साथ रखना,
तेरी छाया बानी रहे माँ, चरणों में विश्वास रखना,
आओ मेरे आँगन में, लाल चुनरिया ओढ़ के,
फूल बिछाऊं तेरे चल चरणों में, मन से तेरा नाम ले,
जय माता जी, जय माता जी-०३

और इस भजन को भी देखें: मैं तो जोगन बन गयी मैया तेरे दरबार की

ढोल बजे और नगाड़े बाजे, भक्त तेरे संग झूम के नाचे,
माँ…
मंजीरे की मधुर झंकार, माँ के नाम से सज गयी संसार,
लाल चुनरिया लहराए, हर कोई माँ का नाम जाए,
नाचे भक्त ख़ुशी से सारे, गूंजे माँ के जयकारे,
अम्बे माँ की जय, दुर्गा माँ की जय,
शेरावाली माँ की जय, माता रानी की जय,
माँ…
माँ…
जिसमे मन में दर्द छुपा है, माँ उसे आंसू हर लेना,
जिसके जीवन में अँधियारा, उसके घर भी दीप जला देना,
जिसने तेरा नाम पुकारा, माँ उसका हाथ थाम लेना,
टूटी उम्मीदों के मन में, भक्ति का दीप जला देना,
माँ तू सबके सुनाने वाली, तुहीं जग के रखवाली,
तेरे चरणों में सुख मिलता, तेरी भक्ति सबसे निराली,
माँ…
मेरी माँ…
तुहीं मेरा सहारा माँ,
तेरे चरणों में मन मेरा, तेरे नाम से प्यार आया निशा,
अम्बे माँ भवानी माँ मेरे सिर पर हाथ रख देना, इतनी कृपा बरसा देना,
माँ घर घर में खुशियां देना, हर आँगन में कभी दुःख ना हो,
बच्चों के चेहरे हँसते रहे, बड़ो का आशीष बना रहे।


मिलते-जुलते भजन...