लेके गणेश को कहा जावे कहा जावे गोरा कहा जावे
लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे गोरा कहा जावे
सुन भोले पीहर जाउंगी
कभी लौट के मैं न आउंगी
अरे गोरा अरे गोरा
अरे लेके गणेश को कहा जावे।।
मैं तंग आप से हो गई
मेरी सौतन भंग हो गई
अरे गोरा अरे गोरा
लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे रे कहा जावे।।
मान ले गोरा रानी मेरी बात
मना रहे है तुमको भोले नाथ
अरे छोड़ दो भोले पिया अब मेरा हाथ
मैं ना रहु कैलाश पर तेरे साथ
हट छोड़ दे तप छोड़ दे
करे काहे तंग क्यों पीते भंग
जो बिना भुलाये जाओगी
पीहर में न इज्जत पाओगी
अरे लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे रे कहा जावे
लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे रे कहा जावे।।
तुम भोले सम्शानी मस्तमलंग
कैसे भोले रहु तुम्हारे संग
अगर में थारे ओघड मस्त मलंग
काहे व्याह रचाया मेरे संग
तेरे प्रेम में मैं तो खो गई
करे ब्याह तेरी हो गई
मेरे प्रेम का बंधन तोड़ के
कहा जाये रे गोरा छोड़ के
ओ गोरा मेरी गोरा।।
लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे रे कहा जावे
लेके गणेश को कहा जावे
कहा जावे रे कहा जावे।।
इक शरत पे रहु तुम्हारे संग
छोड़ नी होगी तुमको भोले भंग
अच्छा गोरा छोड़ दी मैंने भंग
लौट के चल कैलाश पे मेरे संग
भोले पिया कर दो क्षमा
अब घर चलो गणपत की माँ
तुम्हे छोड़ के न जाऊ पिया
तुम्हे भोले मैंने वचन दिया
देखो गणेश भी मुसकावे
बैराग ये कलेश कट जावे
झगडा सारा मिट जावे
जे राजी नामा हो जावे
झगडा सारा मिट जावे
जे राजी नामा हो जावे।।