लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार
लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार, रौनक लाग्यो रे-०२
हो गई दिवाली दमदार, रौनक लाग्यो रे,
लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार, रौनक लाग्यो रे।
सिंधु सुता मैं सुमिरौं तोहिं, ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहिं,
अन्न धन से भरो भंडार, किस्मत जागे रे-०२
लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार, रौनक लाग्यो रे,
हो गई दिवाली दमदार, रौनक लाग्यो रे।
मेहंदी रंगोली पे मात लुभाई, खाली तिजोरी दाती भरने आई,
स्वागत में जुटा परिवार, माँ के आगे रे-०२
लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार, रौनक लाग्यो रे,
हो गई दिवाली दमदार, रौनक लाग्यो रे।
इसे भी देखें: जग में कोई रहे ना निर्धन कृपा करो लक्ष्मी माता
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः भवानी, धूपं पुष्पं समर्पयामि,
पूजा करो स्वीकार, सब दुःख भागे रे-०२