कर्मों का खाता जो दूसरों को दुःख देता है
जो दूसरों को दुःख देता है, जो अपने लोभ में अँधा है,
याद रखना उसका ऐसा नाश होगा कि संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा,
बचाएगा तो सर्फ एक नाम, मेरे सांवरे का नाम।
स्वार्थ के अंधे, सुनले रे बन्दे,
ये माया तेरे,
काम न आनी-०२
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता,
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता,
हरे कृष्णा हरे रामा, रट ले रे सांवरा-०२
तूने धन और दौलत खूब है जोड़ी,
पर धर्म की चादर तूने ना ओढ़ी,
खाली हाथ आया था खाली हीं जाएगा,
अंत समय में क्या साथ ले जायेगा,
छोड़ दे वासना, ओये, ओये, ओये
कर ले तू वंदना, ओये, ओये,
यही है जीवन की सच्ची कहानी,
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता,
हरे कृष्णा हरे रामा, रट ले रे सांवरा।
और इस भजन को भी देखें: जब सब छूट गया तब श्याम मिला
प्रकृति ने तुझको दी मानव काया,
फिर भी तूने प्रभु को न ध्याया,
गाली दे भगवान को कैसा तू ज्ञानी,
तेरी अकड़ है रे दो दिन की कहानी,
छोड़ दे वासना, ओये, ओये, ओये
कर ले तू वंदना, ओये, ओये,
यही है जीवन की सच्ची कहानी,
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता।
आजा तू शरण में,
हो ओ ओ ओ,
छोड़ दे ये अभिमान,
हो ओ ओ ओ,
श्याम के दर पे मिलता है सम्मान,
योगेश्वर कहे, सुन ले ओ प्राणी,
नाम जपले यही है जिंदगानी,
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता,
कटेगा जब तेरे कर्मों का खाता,
बचाएगा तुझको खाटू का दाता,
हरे कृष्णा हरे रामा, रट ले रे सांवरा-०२
श्री श्याम जय श्याम, जय जय श्री श्याम-०२


