हम बिक गए खाटू के बाजार में

  • Hum Bik Gaye Khatu Ke Bazaar Mein

हम बिक गए खाटू के बाजार में
हो खरीद लिया श्याम सरकार ने
के दुनिया से क्या लेना
दुनिया से क्या लेना, क्या लेना
सांवरे के हो गए हैं हम
हो हो सांवरे के हो गए हैं हम

हम श्याम प्रभु के दीवाने
ये दुनिया वाले क्या जाने
के सांवरे का क्या कहना
के सांवरे का क्या कहना
सांवरे के हो गए हैं हम
हो हो सांवरे के हो गए हैं हम

हमें सांवरे ने अपना बनाया है
इस दुनिया से पीछा छुड़ाया है
के सांवरे के संग रहना
सांवरे के संग रहना, संग रहना
सांवरे के हो गए हैं हम
हो हो सांवरे के हो गए हैं हम

मिलते-जुलते भजन...