कामना हृदय की सुना के देखले

  • Kamna Hriday Ki Suna Ke Dekh Le

कामना हृदय की सुना के देखले,
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देखले,
जीवन भर ख़ुशियाँ देंगे, शरण आके देखले,
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा देखले ।।

बल बुधि विधा का, भंडार मिलेगा,
जीवन मैं हर पल सुख का, संसार मिलेगा,
निज़ सारे भक्तों का प्यारा हनुमान।।

जाने इन बातों को दुनिया जहान,
चरणों में सिर यह, झुका के देख् ले,
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देखले ।।

कामना हृदय की सुना के देख् ले,
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देखले ।।

संकट से दूर करे, दिन दुखियों का संगी,
है महावीर विक्रम, बलधारी बजरंगी ,
करता जो वन्दन पवन पुत्र का, होता है जीवन सफल उसका
भक्ति मै आत्मा रामा के देख् ले
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा देखले।।

कामना हृदय की सुना के देख् ले,
दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देखले।।

मिलते-जुलते भजन...