कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई

  • Kaise Kehdu Dua Be Asar Ho Gayi

कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई,
मैं रोया मेरी माँ को खबर हो गई।।

पोंछे आंसू मेरी माँ ने बड़े प्यार से,
दिल को भर आया और आँखे नम हो गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई।।

माँ के चरणों को छू के निहाल हो गया,
कुछ न बोला फिर भी माँ को खबर हो गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई।।

पूछा लोगो ने माँ के दर से क्या मिल गया,
मैंने बोला मुझे जीने की डगर मिल गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई।।

मिलते-जुलते भजन...