काहें तेरी अखियों में पानी कृष्णा दीवानी मीरा श्याम दीवानी

  • Kahe Teri Ankhiyo Mein Paani Krishna Deewani Meera Shyam Deewani

काहें तेरी अखियों में पानी,
कृष्णा दीवानी मीरा श्याम दीवानी,
काहें तेरी अखियों में पानी,

हस के तू पिले विष का प्याला,
तोहे का डर तोरे संग गोपाला,
तेरे तन की न होगी हानि,
कृष्णा दीवानी मीरा प्रेम दीवानी,

सब के लिए मैं मुरली बजाऊं,
नाच नाच सारे जग को नचाऊं,
सिर्फ राधा ही नहीं है मेरी रानी,
कृष्णा दीवानी मीरा श्याम दीवानी,

प्रीत में भक्ति जब मिल जाए,
जग तो क्या ये सृस्टि हिल जाये,
मीरा मीरा जुग जाये अभिमानी,
कृष्णा दीवानी मीरा प्रेम दीवानी,

मिलते-जुलते भजन...