जिसे सांवरे से इश्क़ हो जाए

  • Jise Saanvre Se Ishq Ho Jaaye

लोग पूछते है मेरी उदासी का सबब,
मैंने मुस्कुराकर कह दिया,
जिसे सांवरे से इश्क़ हो जाए ,
उसे ये दुनिया वीरान हीं लगती है।

नींदे चुरा ली मेरी, ओ मोर मुकुट वाले,
कैसे जियेगी जोगन, आके मुझे बचा ले,
होठों पे मेरे अब तो, कोई भी दुआ नहीं है,
तू जो नहीं है तो फिर, इस दिल में बचा क्या है,
इन खाली खाली आँखों में, तेरा हीं इंतजार है,
ये कैसा पागलपन है, ये कैसा मेरा प्यार है,
बांसुरी को ओ धुन,, मुझे फिर से सुना दे,
ओ मेरे सांवरे, मुझे अपना बना ले,
बांसुरी को ओ धुन, मुझे फिर से सुना दे,
ओ मेरे सांवरे, मुझे अपना बना ले।

आँखों में आंसुओं का, बहता हुआ समुन्दर,
एक आग सी लगी है, मेरे बजूद के अंदर,
दुनिया की ये निगाहें, मुझको अजीब समझे,
मीरा के इस दर्द को, ना ये नसीब समझे,
मैं तो तेरे हीं रंग में, रंग चुकी हूँ ओ कान्हा,
इस झूठी दुनिया से अब मुझको तो है जाना,
बांसुरी को ओ धुन, मुझे फिर से सुना दे,
ओ मेरे सांवरे, मुझे अपना बना ले,
बांसुरी को ओ धुन, मुझे फिर से सुना दे।

साँसों की डोरी जिस दिन मेरे हाथों से छूटेगी,
ये दुनिया राधा की उस दिन हीं रूठेगी,
मरने से पहले मुझको, दर्शन दिखा तो जाना,
अपनी इस बावरी को सीने लगा तो जाना।

और इस भजन को भी देखें : तेरी गलियों में खो जाऊं राधा रानी

आ आ आ आ…
आ आ आ आ…

अपना बना ले, ओ मेरे सांवरे,
अपना बना ले, ओ मेरे सांवरे
अपना बना ले।


मिलते-जुलते भजन...