|

जन्मी है श्यामा सुखधाम भानु जी के अंगना में

  • Janmi Hai Shyama Sukhdham Bhanu Ji Ke Angna Mein

जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में-०२
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में।

फूलों से सज गए महल अटारी, दर्शन को आई हैं सखियाँ सारी-०२
फूल बरसाए आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में।

बाजे हैं ढोलक चंग मजीरा, गूंजे हैं जय जयकार किशोरी-०२
सब धूम मचाएं आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में।

माखन मिश्री का केक कटेगा, सारे ब्रजमंडल में बंटेगा-०२
बंटेगी मिठाई आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में।

देवी और देवता स्वर्ग से आयें, देख लली की बलिहारी जायें-०२
मंगल गायें आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में।

और इसे भी देखें: बरसाने की लाड़ली पे मैं वारी वारी जाऊं री

जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज, भानु जी के अंगना में,
जन्मी है श्यामा सुखधाम, भानु जी के अंगना में।

मिलते-जुलते भजन...