| |

जय श्री विष्णु नारायण

  • Jai Shree Vishnu Narayan

जय जय विष्णु नारायण,
जय लक्ष्मी के प्यारे-०२
शंख बजे जयकारा गूंजे, आओ प्रभु हमारे।

नीलगगन सा रूप तुम्हारा, मन को शीतल कर दे,
चरण कमल की छाँव मिले तो, हर दुःख पीछे हट जाए,
पीताम्बर की छवि निराली, माथे मुकुट सुहाए,
चक्र सुदर्शन हाथ में लेकर, भक्तों की लाज बचाए,
जय विष्णु नारायण-०२
भक्तों के रखवाले, जय विष्णु नारायण,
हरी नाम की धुन में झूमें सारा संसार,
जय लक्ष्मी नारायण जय प्रभु बारम्बार,
शेषनाग की सैया सोहे, क्षीर सागर के राजा,
तेरे नाम का दीप जलाएं, दूर हो मन का अँधियारा,
गरुड़ध्वज लेकर जब आओ, खुशियां संग ले आओ,
जिस घर गूंजे नाम तुम्हारा, उस घर मंगल छाओ,
हरि बोल हरि बोल, नारायण हरि बोल,
प्रेम से बोलो एक बार, नारायण हरि बोल,
जय विष्णु नारायण-०२
दीनों के रखवाले, जय विष्णु नारायण।

और इस भजन को भी देखें : हरि रंग में रंग जा रे

नमो….
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय,
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय,
मन में बसाओ हरि का नाम, हरि हीं हैं जीवन का धाम,
जय जय श्री हरि-०२
तेरी महिमा सबसे न्यारी, लक्ष्मी संग विराजो प्रभु,
कर दो कृपा हमारी,
शंख बजे और ढ़ोल बजे, गूंजे हरि का नाम,
विष्णु प्रभु के चरणों में, मिलता सच्चा धाम,
जय विष्णु नारायण, जय लक्ष्मी नारायण,
जय जय श्री हरि-०४
नारायण नारायण, हरि नारायण,
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।


मिलते-जुलते भजन...