जय बोलो जय वीर हनुमान की
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
बोलो रे बोलो जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
तू चाहे तो राइ को भी ऊँचा पर्वत करदे
तू चाहे तो राइ को भी ऊँचा पर्वत करदे
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
शक्ति बाण लाग्यो लक्ष्मण के
वैद्य सुखेन लाये
पवन वेग द्रोणाचल पहुंचे
संजीवन ले आये है
दूर किये संताप राम के
लक्ष्मण प्राण उबारे
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
विप्रा रूप में मिले प्रभु से
माता की सुधि लाये है
बाग़ उजाड़ निशाचर मारे
स्वर्णिम लंका जलाये है
हां हां कार मचा लंका में
ऐसे हनुमत गरजे
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
जय बजरंगी बोलो जय बजरंगी
आज राम की पुण्य धरा पर
पाप बढे अति भरी है
कष्ट हरे तुमने त्रेता में
अब कलियुग की बारी है
भटक रहे मानस में फिर से
राम रसायन भर दे
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
तू चाहे तो राइ को भी ऊँचा पर्वत करदे
तू चाहे तो राइ को भी ऊँचा पर्वत करदे
जय बोलो जय वीर हनुमान की
संग राम लखन और जानकी
