| |

इस धनतेरस मेरे घर भी खुशियाँ भर दो

  • Is Dhanteras Mere Ghar Bhi Khushiyan Bhar Do

हे माँ लक्ष्मी !
हे माँ लक्ष्मी !

हे माँ लक्ष्मी इस धनतेरस, मेरे घर भी खुशियां भर दो,
सूनी पड़ी है मेरे आँगन माँ, खुशियों से इनको माँ भर दो,
ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः, ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः-०२

दीप जलाऊं तेरे नाम का, आस लगाऊं तेरे धाम का,
सुख समृद्धि का वरदान दो, माँ मेरे घर को खुशहाल कर दो,
हे माँ लक्ष्मी इस धनतेरस, मेरे घर भी खुशियां भर दो,
सूनी पड़ी है मेरे आँगन माँ, खुशियों से इनको भर दो,
ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः, ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः।

और इस भजन से भी आनंदित हों : लक्ष्मी मैया मेरे घर आ जाइए

तेरी कृपा घर पर बरसती रहे, हर दिन खुशियों से सजती रहे,
दूर करो माँ सारे दुःख दर्द, खुशियों से भर दो मेरा घर,
हे माँ लक्ष्मी इस धनतेरस, मेरे घर भी खुशियां भर दो,
अपनी कृपा की एक नजर माँ, मेरे घर के ओर भी कर दो,
ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः, ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः,
जय माँ लक्ष्मी, हे माँ लक्ष्मी।


मिलते-जुलते भजन...