हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो

  • He Radhe Mujhe Vrindavan Vaas De Do

राधा राधा राधा,
राधा राधा राधा,
राधा राधा राधा,
राधा।

हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
दुनिया के रंग झूठे, सब देख लिए हैं,
चरणों की सेवा का विश्वास दे दो,
राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा।

यमुना का तट हो, कदम्बो की छइयां,
बजाते हो बंसी, जहाँ कृष्ण कन्हैया,
नहीं चाहिए मुझको दुनिया की दौलत,
मुझे बस ब्रज रज की एक आस दे दो,
राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा।

ना चाहूँ मैं सोना, ना चाहूँ मैं चांदी,
ये दुनिया है माया, और दुखों की आंधी,
तेरी हीं कृपा से कटेगा ये जीवन,
कृपा की मुझे एक मीठी सी स्वास दे दो,
राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा।

और इस भजन से भी आनंदित हों: वृन्दावन की गइयाँ पुकारे राधा नाम

निधिवन की कुंजो में ढूंढू मैं तुमको,
श्यामा किशोरी बसा लो अब मुझको,
भजन में तुम्हारे हीं बीते उमरिया,
मेरे सुने जीवन को मधु मास बसंत दे दो,
राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधे राधे श्यामा, श्री राधे राधे श्यामा-०२
हे राधे मुझे वृन्दावन वास दे दो,
अपने हीं चरणों के तुम पास ले लो,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा,
राधा राधा राधा, राधा राधा।


मिलते-जुलते भजन...