हारे का सहारा श्याम
खाटू वाले सरकार तेरी बड़ी निराली है,
कोई भगत तेरे धाम से गया न खाली है,
मुझे भी पार लगा तूने कितनों को तारा है,
सब कहते हैं श्याम प्रभु हारे का सहारा है,
हाँ सब कहते हैं श्याम घणी हारे का सहारा है,
जय मोर्वी नंदन श्याम, मेरे काटो कष्ट तमाम-०२
तेरे दरबार में भगतों की बड़ी लम्बी है कतार हो,
लुटा रहा मेरा सांवरा अपने भगतों पे प्यार हो,
दर्शन देने आते हो जब जब भी पुकारा है,
सब कहते हैं श्याम धणी हारे का सहारा है,
हाँ सब कहते हैं श्याम प्रभु हारे का सहारा है,
जय मोर्वी नंदन श्याम, मेरे काटो कष्ट तमाम-०२
तीन वान धारी श्याम प्रभु और नीले की असवारी है,
महिमा गजब है श्याम प्रभु की लीला इनकी न्यारी है,
खाटू धाम का सांवरे बड़ा गजब नजारा है,
सब कहते हैं श्याम धणी हारे का सहारा है,
हाँ सब कहते हैं श्याम प्रभु हारे का सहारा है,
जय मोर्वी नंदन श्याम, मेरे काटो कष्ट तमाम-०२
और इसे भी देखें : बदलेंगे दिन मेरे
अपने भगत की सुनलो पुकार आकर मेरे सांवरे,
मुझे पक्का है आप पर एतवार सांवरे,
कृष्ण दायमा का तेरी सेवा में गुजारा है,
सब कहते हैं श्याम धणी हारे का सहारा है,
हाँ सब कहते हैं श्याम प्रभु हारे का सहारा है,
जय मोर्वी नंदन श्याम, मेरे काटो कष्ट तमाम-०२