हम तुम्हारे हैं

  • Ham Tumhare Hain

हम तुम्हारे हैं मोहन, तुम्हारे रहेंगे,
चरणों में तेरे हीं, उम्र भर हम जियेंगे,
मेरे प्राणों के स्वामी, ओ सांवरे गिरधारी,
बस तुमको हीं चाहा, दुनिया भुला के सारी,
हम तुम्हारे हैं मोहन।

जब से है थामे तुमने, मेरी ये पतवार,
यमुना की लहरों में भी, दिखता है प्यार,
चाहे धुप हो या छाया, चाहे पथरीली डगर,
तेरी मुरली की धुन हीं, मेरा अब तो सबर,
हम तुम्हारे हैं मोहन, तुम्हारे रहेंगे।

इसे भी देखें: राधे राधे गाने को जी चाहता है

कृष्ण नाम की माला जपती हूँ हर पल,
तेरे दर्शन बिना अब, बीते ना मेरा कल,
ना हीं राज चाहिए, ना हीं कोई श्रृंगार,
मेरा कान्हा हीं मेरा, सारा संसार,
हम तुम्हारे हैं मोहन, तुम्हारे रहेंगे,
चरणों में तेरे हीं, उम्र भर हम जियेंगे।

हां…

भक्ति इस इस डोर से, तुमको हैं बांधा,
कन्धा तेरे नाम से हीं, जीती है ये राधा,
तेरे प्रेम के रंग में, रंगी मेरी चुनरिया,
तू हीं मेरा साहिल, तू हीं डगरिया,
हम तुम्हारे हैं,
तुम्हारे मोहन।


मिलते-जुलते भजन...