गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश लिरिक्स
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
यहा नाचे गणेश वहा नाचे गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
हरे हरे पीपल द्वार विराजे
लाल ध्वजा फहराए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
हरे हरे गोबर से अंगना लिपाये
मोतियाँ चौक पुराये गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
शिवालय का लोटा शिवालय का पानी
भर भर नीर नहाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
अक्षत चंदन बेल और पत्ती
केशर तिलक लगाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
