फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया

  • Fir Ayodhya Jagmagai Ram Mandir Ban Gaya

फिर अयोध्या जगमगाई, राम मंदिर बन गया
राम मंंदिर बन गया श्री राम मंदिर बन गया
बांटो घर घर ये बधाई, राम मंदिर बन गया
फिर अयोध्या जगमगाई……

बह रही सरयू सुधा सी, छल छलाती निर्मला
राम आ जाए नहाने, किस घड़ी, किस पल भला
कल्पना साकार हो गई, राम मंदिर बन गया
फिर अयोध्या जगमगाई……

देवता ब्रह्मादि शिव, सन,कादि नाना भेष में
तपसी साधु, संत जन हैं, स्वर्ग से इस देश में
प्रेम की बांटो मिठाई, राम मंदिर बन गया
फिर अयोध्या जगमगाई……

प्यारे सबके राम जी हैं, वंदना माता सिया
अष्ट सिद्धि नवनिधि वर, अंजनि सुत को दिया
“लहरी” छवि नयनां लुभाई, राम मंदिर बन गया
फिर अयोध्या जगमगाई……

मिलते-जुलते भजन...