एक हीं नाम श्री राम

  • Ek Hin Naam Shree Ram

एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
अंगद के पैर के जैसा, मैं मजबूत अटल हर वक्त बनूँ,
श्री राम तुम्हारे चरणों में हनुमान के जैसा भक्त बनूँ,
भक्ति में तुम्हारी राम जाऊं, वानर सेना सा सख्त बनूँ ,
श्री राम तुम्हारे चरणों में हनुमान के जैसा भक्त बनूँ,
शंकर भी जिसका जाप करे ऐसा ये नाम तुम्हारा,
महासागर को भी बाँट दिया बल ऐसा राम तुम्हारा,
लूँ नाम तेरा हर सांस सांस मैं भी पत्थर बन जाऊं,
श्री राम चरण जो छू ले मैं भी पानी में गिर जाऊं,
है मेरा एक अरमान, एक हीं काम है सुबहो शाम,
हनुमान के जैसा भक्त बनूँ और लूँ मैं एक हीं नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम।

और इसे भी देखें: जय श्री राम

छुआ चरणों से माता अहिल्या का उद्धार किया,
हाँ कितने हीं मानव प्राणी, असुरों तक को तार दिया,
खाये थे जुठे बेर दिया था दर्शन शबरी को,
हो उस प्रेम से मुझको छू लो जैसे छुआ गिलहरी को,
जो तोड़ दे पर्वत क्षण में, लांघे समुन्दर सारा,
इतने बलशाली हनुमान भी जापे नाम तुम्हारा,
जो जीत गया त्रिलोक को उस रावण को तुमने मारा,
और अहंकार को छोड़ दशानन बोला एक हीं नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम।
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम।

असली नायक तो पशु थे रामायण के कहानी में,
श्री राम का काम बनाया साधारण से प्राणी ने,
तेरे साथ चले वानर और तैरे पत्थर पानी में,
माँ सीता से मिलवाया पशुओं की कुर्वानी ने,
वानर के रूप में हनुमान ने भक्त बना डाला,
और जामवंत ने हनुमान को सख्त बना डाला,
नल कपिल सागर पे पत्थर का तख़्त बना डाला,
और वीर जटायु ने भक्ति में रक्त बहा डाला,
हे राम राम आ देख ले की ये राम राज कैसा है,
तेरा साथ दिया पशुओं ने उनका देख हाल कैसा है,
रावण के राज में हल था जैसे आज ठीक हाल वैसा है,
मानव महापापी रावण को हनुमान बना बैठा है,
मेरे राम मेरे राम मेरे राम राम राम-०३
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम श्री, राम श्री श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम,
एक हीं नाम, श्री राम श्री राम श्री राम,
सांस सांस सांस साथ चले, तेरा नाम-०३


मिलते-जुलते भजन...