दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है
दो अक्षर का बोल है
राम नाम अनमोल है
मन को पवन करने वाला
ये अमृत का घोल है
दो अक्षर का बोल है
राम नाम अनमोल है
त्याग तपस्या राम से और सेवा हनुमान से
राम है मर्यादा पुरुषोत्तम
जपो इन्हे सम्मान से
दाम लगे ना मोल है
राम नाम अनमोल है
राम नाम सुमिरन करने से
खुले भक्ति का द्वारे है
राम नाम रस पीने वाले
होते भाव से पार है
मंगल कारी बोल है
जय राम श्री राम जय राम
मंगल कारी बोल है
राम नाम अनमोल है
रघुनंदन है दया के सागर
सदा कृपा बरसते हैं
विपदा में जब राम कहो तो
स्वयं दौड़ कर आते हैं
हितकारी ये बोल है
राम नाम अनमोल है
दो अक्षर का बोल है
राम नाम अनमोल है
