दवा में राम जी का नाम चाहिए
राजा हो या भिखारी सब को यही बीमारी,
टेंशन से अगर तुझको आराम चाहिए,
तुझको दवा में राम जी का नाम चाहिए।।
तू छोड़ दे कपट को मत कर किसी से धोखा,
इंसान को मिलता है जीवन में एक मौका,
श्री राम नाम का ही पीना जाम चाहिए,
तुझको दवा में राम जी का नाम चाहिए।।
श्री राम नाम तन ही जीवन में काम आये,
मुश्किल करे हर आशा जीवन में खुशियां लाये,
श्री राम नाम का ही पीना जाम चाहिए,
तुझको दवा में राम जी का नाम चाहिए।।
ये आसमान खड़ा है इसी नाम के सहारे,
ये नाम ही प्यारे करता है वारे न्यारे,
तुम्हे भीम सेन और क्या इनाम चाहिए,
श्री राम नाम का ही पीना जाम चाहिए,
तुझको दवा में राम जी का नाम चाहिए।।
