दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम

  • Daane Daane Pe Likha Hai Khane Wale Ka Naam

राम जी की गैया रामजी की चिड़िया
राम जी की गैया रामजी की चिड़िया
रामजी की दुनिया बोले तोते राम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम ॥

पशु परिंदे मानव सारे उसका दिया ही खाते
हर प्राणी के लिए प्रभु एना खूब उपजाते
सबके भोजन पानी का वो करता इंतज़ाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम ॥

जिसने चोंच बनायीं वो ही पानी भी पिलायेगा
पालन हारे राम हमारे रखते सबका ध्यान
जिसने पेट लगाया वो ही भोजन भी कराएगा
पालन हारे राम हमारे रखते सबका ध्यान
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम ॥

कभी सामने हो भोजन पर मुँह को ना लग पाए
जिसके भाग्य में हो खाना वो उसको को ही मिल जाए
किस को क्या देना है वो तो जाने दाता राम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम ॥

राम जी की गैया रामजी की चिड़िया
राम जी की गैया रामजी की चिड़िया
रामजी की दुनिया बोले तोते राम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम
दाने दाने पे लिखा है खाने वाले का नाम ॥

मिलते-जुलते भजन...