छम छम नाचे देखो गणपति लाला

  • chham chham nache dekho ganpati lala

छम छम नाचे देखो गणपति लाला
छम छम, नाचे देखो, गणपति लाला ॥
कहते हैं, लोग इसे…हो… ॥गौरी माँ का लाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

एकदंत, दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे, सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
गले में, पड़ी है तेरे…हो… ॥मोतियन की माला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुयन का, भोग लगे, संत करें सेवा ॥
कानों में, कुंडल सोहे…हो… ॥मुकुट विशाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

अंधन को, आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को, पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
बांझन, को भी तूने…हो… ॥दे दिया लाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

सूर श्याम, शरण आए, सफ़ल कीजे सेवा ।
माता, जाकी पार्वती, पिता महाँ देवा ॥
भोले का, दुलारा मईया…हो… ॥गौरी का लाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

दीनन की, लाज़ राखो, शंभु सुत वारी ।
कामना को, पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी ॥
प्रथम, मनाऊँ तुम्हें…हो… ॥शिव जी के लाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला…

मिलते-जुलते भजन...