चले आना मुरारी
बोलिये बांके बिहारी की जय !
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे,
हां जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे।
जब अंत समय मेरा आएगा,
हो जब अंत समय मेरा आएगा,
यमराज हमें लेने आएगा,
तुम्हें पाऊं खड़ा मेरे पास रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे।
जब धर काँधे पे जाउंगी,
हो जब धर काँधे पे जाउंगी,
मैं कुछ भी बोल ना पाउंगी,
तुम चल देना मेरे साथ रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे।
जब मरघट बीच पड़ी होगी,
हो जब मरघट बीच पड़ी होगी,
लकड़ी के बीच फंसी होगी,
तब तुम्हीं लगाना मुझे आग रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे।
इस भजन का भी अवलोकन करें: जगत में कोई ना परमानेन्ट
जब बच्चे मेरे बिलखेंगे,
हो जब बच्चे मेरे बिलखेंगे,
तब रो रो रुदन मचाएंगे,
तब तुम्हीं बँधायो उन्हें आस रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे,
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे-०३
