जगत में कोई ना परमानेन्ट
वो कहते हैं ना, नथिंग इज परमानेन्ट,
तो फिर आओ एक रियलिटी चेक वाला गाना सुनते हैं,
भजन सुनते हैं,
क्या कहते हो? ये सुनो…
तेल चमेली चन्दन साबुन-०२
चाहे लगा लो सेंट,
जगत में कोई ना परमानेन्ट-०३
आवागमन लगा दुनिया में, जगत है रेस्टोरेंट,
रे प्यारे जगत है रेस्टोरेंट,
और ये सुनों…
अंत समय में उड़ जाएंगे-०२
तेरे तम्बू टेंट,
जगत में कोई ना परमानेन्ट-०३
और क्या कहते हो?
काल से आज तक कोई बच पाया है क्या,
चाहे वो कोई भी पद पे हो, ये सुनो…
राष्ट्रपति हो कर्नल जेनरल, या हो लेफ्टिनेंट,
रे प्यारे या हो लेफ्टिनेंट,
काल सभी को खा जायेगा-०२
लेडीज़ हो या जेंट्स,
जगत में कोई ना परमानेन्ट-०४
और इस भजन को भी सुनें: तेरी शरण में आके मैं धन्य हो गया
तुम्हारे वस्त्र या फिर आप कहीं भी रहो,
कोई फरक नहीं पड़ता, बस प्रभु को मन में रखो,
और ये लाइन आपके लिए
हरिद्वार हो कशी मथुरा, घूमो दिल्ली कैंट,
रे प्यारे घूमो दिल्ली कैंट,
मन में नाम प्रभु का राखो-०२
धोती पहनो या पैंट,
जगत में कोई ना परमानेन्ट-०३
आज के जीवन की सबसे अच्छी बात पता है क्या है?
सत्संग सुनिए, सारे दुःख दूर हो जायेंगे, सारे को संस्कार, सतसंग।
साडू संत की सांगत कर लो, ये सच्ची गौरमेंट,
रे प्यारे ये सच्ची गौरमेंट,
के टी कहे इस दफ्तर से-०२
मत होना अब्सेंट,
जगत में कोई ना परमानेन्ट-०३

