|

भोले तेरे दूत

  • Bhole Tere Doot

भोले तेरे दूत हां रे, आ रे हरिद्वार हां रे-०२
बोल के बम बम बोले, सारे हीं कांवड़ ला रे,
भोले तेरे दूत हां रे, सारे हीं कांवड़ ला रे।

केसरिया रंग में रंगे हैं, बम बम के जयकारे हैं,
कान्हे पे कांवड़ सजाये चलते, भोले के प्यारे हैं,
गंगा जल भर के लाएंगे, शिवलिंग पे चढ़ाएंगे,
हर हर महादेव बोलके, भोले को मनाएंगे,
भोले तेरे दूत हां रे, आ रे हरिद्वार हां रे-०२
बोल के बम बम बोले, सारे हीं कांवड़ ला रे,
भोले तेरे दूत हां रे, सारे हीं कांवड़ ला रे।

और इस भजन को भी देखें : कैसे सजाऊँ भोले बाबा तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे

सावन की मस्ती छायी है, भोले की महिमा गायी है,
डमरू की धुन पर झूम रहे, भक्ति की लौ जगाई है,
ना थकते हैं ना रुकते हैं, बस शिव का नाम हीं जपते हैं,
लाखों की भीड़ में चलके, भोले के दर में पहुँचते हैं,
भोले तेरे दूत हां रे, आ रे हरिद्वार हां रे-०२
बोल के बम बम बोले, सारे हीं कांवड़ ला रे,
भोले तेरे दूत हां रे, सारे हीं कांवड़ ला रे।
भोले तेरे दूत हां रे, आ रे हरिद्वार हां रे-०२
बोल के बम बम बोले, सारे हीं कांवड़ ला रे,
भोले तेरे दूत हां रे, सारे हीं कांवड़ ला रे।

मिलते-जुलते भजन...