भोले बाबा तेरी नौकरी

  • Bhole Baba Teri Naukri

भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०२
तेरी दरबार की हाजरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
ओ ओ ओ ओ
तेरी दरबार की हाजरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०२

मेरी तनखा भी कुछ कम नहीं, कुछ मिले ना मिले गम नहीं-०२
ऐसी नौकरी कहाँ दूसरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
ओ ओ ओ ओ
भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०२

जब से तेरा गुलाम हो गया, तब से मेरा भी नाम हो गया-०२
वर्ना औकात क्या थी मेरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
ओ ओ ओ ओ
भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०२

और इस भजन को भी देखें: फूल फूल पे लिखा महादेव तेरा नाम

मैं नहीं था किसी काम का, है सहारा तेरे नाम का-०२
तूने बिगड़ी बनायी मेरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी,
ओ ओ ओ ओ
भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०२
सबसे बढ़िया है सबसे खरी-०३


मिलते-जुलते भजन...