भजमन राम नाम सुखदाई
भजमन राम नाम सुखदाई।
राम नाम के दो अक्षर में.
सब सुख शान्ति समाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।।
राम को नाम लेत मुख से,
भवसागर तर जाई।
राम नाम भज ले मन मूर्ख,
बनत बनत बन जाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।।
राम नाम के कारण बन गई.
पागल मीरा बाई।
गणिका गिद्ध अजामिल तारे,
तारे सदन कमाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।।
झूठे बेरण में शबरी के
भर गई कौन मिठाई।
मीठे समझ के ना प्रभु खाए,
प्रेम की थी वो दिखाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।
राम नाम के दो अक्षर में.
सब सुख शान्ति समाई।।
भजमन राम नाम सुखदाई।
भजमन राम नाम सुखदाई।।

