भईया दूज करे बहना
जब तलक गंगा यमुना में पानी रहे, मेरे भैया तेरी जिंदगानी रहे,
जब तलक गंगा यमुना में पानी रहे, मेरे भैया तेरी जिंदगानी रहे,
तेरी खुशियों से दुनिया सुहानी रहे,
सदा फूलों भरे हों तेरे रास्ते, भैया दूज करे बहना तेरे वास्ते-०२
बचपन का है साथ हमारा, तुझको चाहूँ दिलोजान से,
सब तुझे माने अपना जाने, बस यही मांगू मैं भगवान से,
हो बचपन का है साथ हमारा, तुझको चाहूँ दिलोजान से,
सब तुझे माने अपना जाने, बस यही मांगू मैं भगवान से,
आयी खुशियां तेरी चौखट तलाशते, भैया दूज करे बहना तेरे वास्ते,
सदा फूलों भरे हों तेरे रास्ते, भैया दूज करे बहना तेरे वास्ते।
और इस भजन को भी देखें : भैया दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल ना जाना
हाथ पकड़ के चलना सिखाया, माँ के जैसा तुझे प्यार दूँ,
छोटा भाई तू है मेरा, तुझपे अपनी उम्र वार दूँ,
हाथ पकड़ के चलना सिखाया, माँ के जैसा तुझे प्यार दूँ,
छोटा भाई तू है मेरा, तुझपे अपनी उम्र वार दूँ,
पूरी हो जाए सारी तेरी चाहतें, भैया दूज करे बहना तेरे वास्ते,
सदा फूलों भरे हों तेरे रास्ते, भैया दूज करे बहना तेरे वास्ते-०३



