बरसाने में बजत बधाई
बरसाने में बजत बधाई, रानी कीरत ने कन्या जाई-०४
भानु बाबा ने सम्पति लुटाई, रानी कीरत ने कन्या जाई-०२
रानी कीरत ने कन्या जाई।
नंदीश्वर पे खबर पड़ी है-०२
बरसाने की प्यारी घड़ी है-०२
मैया यशोदा कन्हैया ले आयी, रानी कीरत ने कन्या जाई-०२
बरसाने में बजत बधाई, रानी कीरत ने कन्या जाई।
देख लाली को लाला निहारो-०२
विघना पे वो पल्लो पसारयो-०२
जोड़ी कैसे ये सुन्दर बनाई, रानी कीरत ने कन्या जाई-०२
बरसाने में बजत बधाई, रानी कीरत ने कन्या जाई।
और इस भजन को भी देखें: पर्दा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी
सभी देख देख मुस्कावे-०२
बांकी नजर नहीं हट पावे-०२
भानु घर लक्ष्मी आई, रानी कीरत ने कन्या जाई-०२
बरसाने में बजत बधाई, रानी कीरत ने कन्या जाई।
