बजरंगी बाबा तुमसे ये वर चाहिए
बजरंगी बाबा तुमसे ये वर चाहिए
तेरा मंदिर हो जिसमे वो घर चाहिए।।
बजरंगी बाबा तुमसे ये वर चाहिए ये वर चाहिए
तेरा मंदिर हो जिसमे वो घर चाहिए।।
तेरी भक्ति करू मैं जहा रात दिन रात दिन
मेरे बाला वो मुझे डगर चाहिए ।।
बालाजी बनाऊंगा घर मैं जहा
तेरे मंदिर बनाऊंगा पहले वाहा
तुझे आसान पे पहले बताऊंगा मैं
तेरी ज्योति को पहले जाऊँगा मैं।।
तेरा नाम मेरे रोम रोम सांसो में हो
मुझे जीवन का ऐसा सफ़र चाहिए।।
बजरंगी बाबा तुमसे ये वर चाहिए
तेरा मंदिर हो जिसमे वो घर चाहिए।।
बनके सेवक करूँगा तेरी चाकरी तेरी चाकरी
बाला क्यू अब तक क्यू तूने हामी भारी
तुझे नैनो से अपने निहारँगा मैं
तेरी कृपा जहा बरसे नित रात दिन
और छाया हर पहर चाहिए।।
बजरंगी बाबा तुमसे ये वार चाहिए
तेरा मंदिर हो जिसमे वो घर चाहिए।।
तेरी भक्ति जो बाबा मुझे भी मिले
तेरी भक्ति जो बाला मुझे भी मिले
मेरे जीवन की बगिया तुझीसे खिले।।
तू बतादे की घर कब बनाऊंगा मैं
तू बतादे की घर कब बनाऊंगा मैं।।
तेरे मंदिर में गुण कब गाऊंगा
बाला अपने घर में भी तेरी पूजा
बालाजी अब तुम्हारी मेहर चाहिए।।
बजरंगी बाबा तुमसे ये वर चाहिए
तेरा मंदिर हो जिसमे वो घर चाहिए।।
