|

बधाई हो बधाई

  • Badhai Ho Badhai

आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२
नन्द के भवन में बाबा नन्द के भवन में,
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२

जान गए सब हुए यशोदा के ललना-०२
झूल रहा नन्द जी के अंगना में पलना-०२
डम डम ढ़ोल बाजे, गूंजे है भवन में,
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२

भोला भाला मुखड़ा है तीखी तीखी अँखियाँ-०२
घुंघराले बाल काले नटखट कन्हैया-०२
जादू समाया कोई बांकी चितवन में,
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२

देवता भी आये सारी देवियां भी आई-०२
नन्द और यशोदा को दे रहे बधाई-०२
बात है जरूर कोई सांवरे ललन में,
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२

जन्माष्टमी स्पेशल : मुबारक हो तुमको जन्मदिन सुहाना

सारे ब्रजवासी दौड़े दौड़े चले आ रहे-०२
झूमे नाचे गायें सारी खुशियां मना रहे-०२
देखो खुशियों के फूल खिले कण कण में,
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२
नन्द के भवन में बाबा नन्द के भवन में-०२
बधाई हो बधाई,
आज है बधाई बाबा नन्द के भवन में-०२


मिलते-जुलते भजन...