ऐसे है मेरे कृष्णा मुरारी
गोकुल की गलियों में लुक छुप खेल रहे बाँवरी
ऐसे है मेरे कृष्णा मुरारी
गोकुल की गलियों में लुक छुप खेल रहे बाँवरी
ऐसे हैं मेरे कृष्णा मुरारी
मात यशोदा पालना झुलावे
बाबा नंदजी चलना सिखावे
गवाल बाल संग माखन खाते
गवलिन के घर देखो
वो फोड़ रहे है मटकी को
वो फोड़ रहे है मदन मुरारी
ऐसे हैं मेरे कृष्णा मुरारी
ग्वाल बाल संग खेलट देखो
गेंद गयी यमुना में
काली देह में कूद के देखो
नाग का मर्दन करके वो नाच रहे है
नाच रहे है फन के अप्पर कुंज बिहारी
ऐसे हैं मेरे कृष्णा मुरारी
मित्रा सुदामा जब दर आया
देख सखा को मान हरषाया
देख सुदामा की दीं दशा को
प्रभु का दिल भर आया वो ढोने लगे है
वो ढोने लगे है असुवान से चरण को
ऐसे हैं मेरे कृष्णा मुरारी
गोकुल की गलियों में लुक छुप खेल रहे बाँवरी
ऐसे हैं मेरे कृष्णा मुरारी


