अगले बरस फिर आना मैया
अगले बरस फिर आना मैया, हमको भूल ना जाना मैया,
तेरे बिना ये दिल ना लगेगा मैया, जल्दी लौट के आना मैया,
कल हीं तो तुम आई थी मैया, आज विदाई की घड़ी आ गयी,
हँसते गाते नौ दिन बीते, आँखों में फिर नमी आ गयी,
तेरे आने से घर था रौशन, हर दिन जैसे त्यौहार था,
कैसे कह दूँ जाओ मैया, तू हीं तू घर का प्यार था,
अगले बरस फिर आना मैया, हमको भूल ना जाना मैया,
तेरे बिना ये दिल ना लगेगा मैया, जल्दी लौट के आना मैया।
सुबह-सुबह तेरी ज्योत जलाएं, शाम को तेरी गीत सुनाएं,
तेरे संग जो पल बिताएं, याद वो बहुत आएंगे,
जब भी तेरी याद आएगी, तेरे गीत हम गाएंगे,
अगले बरस जब आओगी माँ, फिर से खुशियां मनाएंगे,
अगले बरस फिर आना मैया, हमको भूल ना जाना मैया,
तेरे बिना ये दिल ना लगेगा मैया, जल्दी लौट के आना मैया।
और इस भजन को भी देखें: अगर माँ ना होती
जाते-जाते सुनले मैया, दिल की बस इतनी सी बात,
तेरे बिना कैसे कटेंगें, अब ये दिन और सारी रात,
आँखों में है आंसू मैया, होठो पर मुस्कान रहे,
तू जहाँ भी रहे मैया, दिल में तेरा नाम रहे,
अगले बरस फिर आना मैया मैया, हमको भूल ना जाना मैया,
तेरे बिना ये दिल ना लगेगा मैया, जल्दी लौट के आना मैया।
वीडियो देखने के लिए हाइपरलिंक को दबाएं: https://youtu.be/F7cT1sKId4M
