अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं

  • Agar Raghunath Ka Hai Tere Sar Pe Haath Nahin

अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं
कोई ना काम तेरा होगा करोगे जोभी
अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं

दया से उनके ही ये सांस तेरा चलता है
उनके आशीष से ही जीव सारा पलटा है
उनका ही ध्यान धरो उनका ही सुमिरन करलो
दो घडी बैठ के रघुनाथ का भजन करो
वो ना चाहे तो बनता है कोई बात नहीं
कोई ना काम तेरा होगा करोगे जोभी

अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं
कोई ना काम तेरा होगा करोगे कोई
अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं

उनपे विश्वाश किया है तो शंका न करो
दुःख है तो सुख भी मिलेगा कभी चिंता न करो
सुख भी देते है वही दुःख भी देते
जितने है जीव जगत में सभी को देते है

उनकी भक्ति के सिवा कुछ भी चले साथ नहीं
कोई ना काम तेरा होगा करोगे कोई

अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं
कोई ना काम तेरा होगा करोगे जोभी
अगर रघुनाथ का है तेरे सर पे हाथ नहीं

मिलते-जुलते भजन...