अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई

  • Ab Ye Duniya Ram Ki Deewani Ho Gai

राम राम राम राम राम राम
राम राम राम राम राम राम ॥

ताजमहल की बात तो पुरानी हो गई
ताजमहल की बात तो पुरानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई ॥

गूंज उठा देखो जयकारा, जय श्री राम का लागे नारा
गूंज उठा देखो जयकारा, जय श्री राम का लागे नारा
मंदिर बन गया सबसे प्यारा, कितना सुंदर है ये नजारा
हो देखो अवध की अनमिट सी कहानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई ॥

खुशियों की सौगात आ गई, जनकपुरी भी साथ आ गई
त्रेता युग सा बना नजारा, संग में सीता मात आ गई
वन वन भटकी सीता अब महारानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई ॥

ऊंचे गगन से देव पधारे, आके राम के चरण पखारे
दशरथ संग हैं हनुमत प्यारे, निरख राम, जैकारे डारे
सुध अपनी ना “नेहा” तो मस्तानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई॥

ताजमहल की बात तो पुरानी हो गई
अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई ॥

मिलते-जुलते भजन...