अयोध्या नगरी पावन धाम बिराजे मेरे प्रभु श्रीराम
श्रीराम राम राम
मंदिर बना है हुवा पूरा अधूरा काम
अयोध्या नगरी पावन धाम
बिराजे मेरे प्रभु श्रीराम ॥
चौदह वर्ष बिताए बन में
बसे रहे प्रभु सिय के मन मे
हनुमत करे है गुणगान सुबह शाम
अयोध्या नगरी पावन धाम
बिराजे मेरे प्रभु श्रीराम ॥
धर्म स्थापना के लिए प्रभु मानव रूप में आये
अहिल्या का उद्धार किये नारी का मान बढ़ाये
सबकी जुबा पे गूँजे बस एक ही नाम
अयोध्या नगरी पावन धाम
बिराजे मेरे प्रभु श्रीराम ॥
मंदिर बना है हुवा पूरा अधूरा काम
अयोध्या नगरी पावन धाम
बिराजे मेरे प्रभु श्रीराम ॥
