आया है जन्मदिन अंजनी के लाल का
आया है जन्मदिन, अंजनी के लाल का-०२
छाया है शुरुर आज, इनके हीं कमाल का,
राम जी के प्यारे हैं, शिव के अवतार हैं ,
इनकी हीं भक्ति में, मगन ये संसार है,
जय हनुमान, जय जय हनुमान-०२
जय जय जय, जय हनुमान !
जय जय जय, जय हनुमान !
चैत्र की ये पूर्णिमा, खुशियां क्या-क्या लाई है,
केशरी के अंगना में, गूंजती शहनाई है,
चैत्र की ये पूर्णिमा, खुशियां क्या-क्या लाई है,
केशरी के अंगना में, गूंजती शहनाई है,
बालपन से राम का, नाम है जुवां पे,
इनका तो राज है, जमीं पे और आसमां पे,
सूरज को फल समझ, जो मुख में छुपा लिए,
सारे हीं देव आके, शीश हैं झुका लिए,
आया है जन्मदिन, अंजनी के लाल का,
छाया है शुरुर आज, इनके हीं कमाल का।
और इस भजन को भी देखें : बजरंगी दया कीजिये
संकट मोचन नाम है, बिगड़ी ये बनाते हैं,
जो भी पुकारे दिल से, दौड़े चले आते हैं,
संकट मोचन नाम है, बिगड़ी ये बनाते हैं,
जो भी पुकारे दिल से, दौड़े चले आते हैं,
सीना चीर के दिखाया, सियाराम की मूरत,
दुनिया में सबसे प्यारी है, बजरंग की सूरत,
इनके चरणों में हीं, अब अपना मुकाम है,
पवन पुत्र को मेरा, सौ सौ प्रणाम है,
आया है जन्मदिन, अंजनी के लाल का,
छाया है शुरुर आज, इनके हीं कमाल का,
राम जी के प्यारे हैं, शिव के अवतार हैं ,
इनकी हीं भक्ति में, मगन ये संसार है,
जय हनुमान, ज्ञान गुण सागर,
जय हनुमान, जय कपीस,
जय हनुमान, तिहु लोक उजागर,
जय हनुमान, राम दूत अतुलित बलधामा,
अंजनी पुत्र पवनसुत नामा।
