आज किसने किया श्रृंगार भोले जी
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
उन हाथों पे जाऊं बलिहार भोले जी-०२
भक्तों ने किया श्रृंगार गोरा जी-०२
मैं तो करहीं ना पाया इंकार गोरा जी-०२
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
चमक रहा स्वामी मुखमण्डल-०२
ना त्रिशूल है ना हीं कमंडल-०२
ना है डमरू तुम्हारे हाथ भोले जी-०२
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
लगा दिया मस्तक पे चन्दन-०२
चमक रहे हैं कुण्डल चमचम-०२
किसने पहनाया फूलों का हार भोले ही-०२
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
नाहीं लगी अंगों में भभूति-०२
ना बाघम्बर पहनी है धोती-०२
घुँघरू की सुनी ना झंकार भोले जी-०२
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
और इस भजन को भी देखें: भोलेनाथ निराला है
भक्त आये थे मेरे द्वारे-०२
आभूषण लाये प्यारे प्यारे-०२
मुझसे विनती करे बार बार गोरा जी-०२
आज किसने किया श्रृंगार भोले जी-०२
