हे शिवनंदन घर में आज पधारो जी
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जो,
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
घी के दीपक चन्दन माला,
अर्पण है मोदक का निवाला,
मोहक सूरत अति मनभावन,
पार्वती सुत भोला भाला,
भाग्य विधाता बुद्धि दाता-०२
प्रेम की दृष्टि सब जग ऊपर डारो जी,
अपने भक्तों के तुम भाग्य सुधारो जी,
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
यहाँ इस भजन का भी श्रवण करें: गणपति बप्पा मंगलकर्त्ता आये हैं
शरण तुम्हारी सुख का सागर,
मेरी भी भर दो तुम गागर,
जीवन के सारे दुःख संकट,
कट जायें चरणों में आकर,
तुम सुखकर्ता, तुम दुखहर्ता-०२
हे सुखकर्ता सुख वर्षा बरसाओ जी,
हे दुखहर्ता दुःख से आज उबारो जी,
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः।