ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

  • na mil paate siya raghuvar jo bajrangi nahi hote

भटकते राम जी दर दर जो बजरंगी नही होते
ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

ना जाते राम किश किन्दा न वध हो पाता बाली का,
किरपा न होती सुगरीव पर जो बजरंगी नही होते
ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

ना रेहती उर्मिला सुहागिन अकेले रेह जाते रघुवर,
लखन जी पाते न पल भर जो बजरंगी नही होते
ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

न जलती लंका रावण की ना जाती लंकनी मारी
अमर रेहता वो दश कंदर जो बजरंगी नही होते
ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

अनाडी सच कहे मेहरा न बनता पुल समन्दर पर,
तैरते ने कभी पत्थर जो बजरंगी नही होते
ना मिल पाते सिया रघुवर जो बजरंगी नही होते

मिलते-जुलते भजन...